Innocent Hearts rejoicing in the Glory of the Nation; Every Student took part in the Virtual Activities
indianewscentre.in इनोसैंट हाट्र्स राष्ट्र गौरव में आनन्दित , प्रत्येक विद्यार्थियों ने वर्चुअल गतिविधि में लिया भाग Innocent Hearts rejoicing in the Glory of the Nation; Every Student took part in the Virtual Activities इंडिया न्यूज सेंटर , जालंधर : इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंस में विद्यालय के नन्हे छात्र से लेकर कालेज तक के प्रत्येक विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस पूरे जोश व उत्साह के साथ मनाया। इनोसैंट हाट्र्स स्कूल में ‘ पराउड टू बी एन इंडियन ’ तथा कालेज में ‘ रिजोएस इन द ग्लोरी ऑफ द नेशन ’ के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए बहुत सी गतिविधियों का आयोजित किया गया। सभी गतिविधियां वर्चुअल करवाई गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लेते हुए मातृभूमि के प्रति अपने असीम प्रेम और राष्ट्र की उपलब्धियों के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया। विद्यालय में कविता वाचन प्रतियोगिता काूम पर करवाई गई। नन्ने बच्चों ने तिरंगे के रंग के कपड़े प...