jiwanjotsavera.com इनोसैंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का यूनिवर्सिटी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन जालन्धर / मक्कड़ - इनोसैंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परीक्षा नवम्बर 2020 में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ कालेज परिसर में प्रशंसा हासिल की। यह स्टाफ सदस्यों द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व विद्यार्थियों की निरंतर कड़ी मेहनत से संभव हुआ। एमबीए - तीसरे सैमेस्टर की छात्राओं मनीषा , मनप्रीत , शिवानी और सिमरनदीप ने क्रमश : 9.5, 9.4, 9.1 और 9.03 सीजीपीए हासिल किए। बीकॉम - पांचवें सैमेस्टर की छात्राओं साक्षी ने 9.5 और किरनदीप ने 9.04 एसपीजीए हासिल किए। बीकॉम - तीसरे सैमेस्टर की छात्राओं हर्षप्रीत ने 9.5 एसजीपीए तथा किरनदीप व इकविंदर ने 8.96 एसजीपीए हासिल किए। बीबीए - पांचवें सैमेस्टर की छात्राओं सिमरजोत कौर व तरनवीर निज्जर ने 9.04 एसजीपीए हासिल किए। बीबीए - तीसरे सैमेस्टर के विद्यार्थियों इंद्रजीत , साक्षी , रोकाल और विशाखा रानी ...