Innocent Hearts: इनोकिड्स के बच्चों ने ‘मॉनसून बोनांजा’ के दौरान की खूब मस्ती
dailysamvad.com Innocent Hearts: इनोकिड्स के बच्चों ने ‘ मॉनसून बोनांजा ’ के दौरान की खूब मस्ती डेली संवाद , जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों ( ग्रीन मॉडल टाऊन , लोहारां , नूरपुर रोड , कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड ) के इनोकिड्स में सारा सप्ताह मनाए जाने वाले ‘ मॉनसून बोनांजा ’ में ‘ आया सावन झूम के ’ थीम के अंतर्गत नन्हे मुन्नों ने खूब मस्ती की। इस अवसर पर कक्षा डिस्कवर्रस व स्कॉलर्स के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थी रंग - बिरंगे पारंपरिक परिधान पहनकर आए और उन्होंने पंजाबी लोकगीतों पर नृत्य कर समां बाँध दिया। लड़कियों ने गिद्धा डालकर सबका मन मोह लिया। विद्यार्थियों के लिए स्कूल परिसर में ही झूले लगाए गए और उन्हें फूलों से सजाया गया। लड़कियाँ मेहंदी लगाकर , चूड़ियाँ पहनकर खुशी से चहक रही थीं। कक्षा लर्नर्स व एक्सप्लोरर्स के नन्हे मुन्नों के लिए ‘ पिट...