इनोसेंट हार्ट्स ने मनाया भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन - Zee Punjab Tv
zeepunjabtv.com इनोसेंट हार्ट्स ने मनाया भाई - बहन के अटूट बंधन का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन - Zee Punjab Tv जालन्धर 29 अगस्त ( ब्यूरो ) : इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों ( ग्रीन मॉडल टाऊन , लोहारां , नूरपुर रोड , कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड ) ने विभिन्न गतिविधियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया मनाया। प्री - प्राइमरी स्कूल इनोकिड्स के लर्नर्स से स्कॉलर्स तक के सब बच्चों से ‘ थ्रेॅड ऑफ़ लव ’ के अंतर्गत राखी मेकिंग गतिविधि करवाई गई। बच्चे घर से राखी बनाने का सामान जैसे मौली , रिबन , रेशम का धागा , मोती , सितारे आदि लेकर आए तथा कक्षा में अपनी - अपनी अध्यापिकाओं की सहायता से अपने मित्रों के साथ मिलकर सबने अपनी - अपनी राखी बनाई। कक्षा पहली व दूसरी के बच्चों से सैनिकों के लिए राखी बनवाई गई। छात्राओं ने सैनिकों की वेशभूषा में सजे छात्रों को राखी बाँधी। कक्षा तीसरी व चौथी के बच्चों से स्वजनों , मित्रों के लिए राखी कार्ड मेकिंग ...