इनोसेंट हार्ट्स इनोकिड्स व कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में विद्यार्थियों ने ऑर्गेनिक व फूलों की होली खेलकर मनाया होली पर्व
SWADESHI LIVE इनोसेंट हार्ट्स इनोकिड्स व कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में विद्यार्थियों ने ऑर्गेनिक व फूलों की होली खेलकर मनाया होली पर्व इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों ग्रीन मॉडल टाऊन , लोहारां , नूरपुर रोड , कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड ) के इनोकिड्स के नन्हे बच्चों व कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के विद्यार्थी अध्यापकों द्वारा ऑर्गेनिक व फूलों के साथ होली पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इनोकिड्स के सभी बच्चे सफेद वेशभूषा में सजकर विद्यालय आए। अध्यापिकाओं ने रंग - बिरंगे कागजों का कलात्मक रूप से प्रयोग करते हुए होली के रंग बनाए तथा उनके साथ ऑर्गेनिक व फूलों की होली खेली। इस त्यौहार को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिख रहा था। सभी बच्चों तथा अध्यापिकाओं ने फूलों की होली का लुत्फ़ उठाया। अध्यापिकाओं के साथ बच्चों ने होली गीत गाया। इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के विद्यार्थी - अध्यापकों ने ' एक भारत , श्रेष्ठ भारत ' कार्यक्रम के तहत रंगारंग का...