इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा आयोजित 'क्रिएट इको-फ्रेंडली गणेशा' प्रतियोगिता में छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
udaydarpan.com इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा आयोजित ' क्रिएट इको - फ्रेंडली गणेशा ' प्रतियोगिता में छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मैडिकल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे ‘ दिशा - एन इनीशिएटिव ’ तथा सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल -13 क्लाइमेट एक्शन के तहत इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा ‘ क्रिएट इको - फ्रेंडली गणेशा ’ ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , जिसमें छात्रों ने अपनी कला और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों ने विभिन्न प्रकार की इको - फ्रेंडली सामग्री जैसे कि मिट्टी , प्राकृतिक रंग , अखबार , और अन्य रिसाइकल की गई सामग्री का उपयोग करके गणेश जी की आकर्षक प्रतिमाएँ बनाईं। इन प्रतिमाओं को देखकर यह स्पष्ट होता है कि छात्रों ने अपनी कल्पना - शक्ति एवं रचनात्मकता का भरपूर उपयोग किया है। ऑनलाइन हुई इस प...