इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर में ‘हस्ता-ला-विस्ता’ स्मारक विदाई समारोह
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर में ‘हस्ता-ला-विस्ता’ स्मारक विदाई समारोह January 30, 2025 Punjab Post 24 January 30, 2025 जालंधर :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर ने अपने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को ‘हस्ता-ला-विस्ता’ का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया। इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर ने अपने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भावनाओं, यादों और उत्सवों से भरपूर एक भव्य समारोह ‘हस्ता-ला-विस्ता’ के साथ भावपूर्ण विदाई दी। इस कार्यक्रम में सम्मानित प्रबंधन सदस्य श्रीमती मीनाक्षी शर्मा (निदेशक), श्रीमती जसमीत बख्शी (प्रधानाचार्य) और श्रीमती पूजा राणा (प्री-प्राइमरी की प्रभारी) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद निवर्तमान बैच को विदाई देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मॉडलिंग सेगमेंट था, जिसमें कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का निर्णायक श्रीमती जसदीप कौर और श्रीमती नीरू चड्ढा थीं।...