इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे बच्चों ने श्रद्धा भाव से मनाया महाशिवरात्रि का पर्व,पढ़े - Zee Punjab Tv
zeepunjabtv.com इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे बच्चों ने श्रद्धा भाव से मनाया महाशिवरात्रि का पर्व , पढ़े - Zee Punjab Tv जालंधर 25 फरवरी ( ब्यूरो ) : इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों ( ग्रीन मॉडल टाउन , लोहारां , नूरपुर रोड , कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी भक्ति व श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस पर्व का उद्देश्य विद्यार्थियों में ईश्वर के प्रति आस्था - भाव दर्शाना , उनमें आध्यात्मिक गुणों का विकास करना था। नन्हें मुन्ने बच्चे शिव परिवार श्री गणेश , भगवान शिव व माता पार्वती की वेशभूषा में सजकर आए और उन्होंने ईश्वर के प्रति अपनी श्रद्धा , विश्वास व आस्था का परिचय दिया। इस अवसर पर स्कूल में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया , जिसमें बच्चों को शिवरात्रि पर्व के महत्व के बारे में बताया गया। बच्चों ने ‘ ॐ नमः शिवाय ’ मंत्र का उच्चारण किया। अध्यापिकाओं ने कक्षाओं में बच्चों ...