बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में इनोसेंट हार्ट्स ने अपनी फाउंडर डायरेक्टर स्वर्गीय कमलेश बौरी को उनके जन्मदिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर दी श्रद्धांजलि
indianewscentre.in बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में इनोसेंट हार्ट्स ने अपनी फाउंडर डायरेक्टर स्वर्गीय कमलेश बौरी को उनके जन्मदिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर दी श्रद्धांजलि इंडिया न्यूज सेंटर , जालंधर : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल की सभी ब्रांचो ग्रीन मॉडल टाउन , लोहारां , कैंट जंडियाला रोड , नूरपुर रोड व कपूरथला रोड के साथ - साथ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन तथा इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने अपनी दिवंगत फाउंडर डायरेक्टर कमलेश बौरी के जन्मदिवस पर बहुत श्रद्धा के साथ फाउंडर डे मनाया। इस दिन ऑनलाइन अंतर - विद्यालयी प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला आयोजित की गई , जिसमें छात्रों को अपनी बौद्धिक और रचनात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए एक जीवंत मंच प्रदान किया गया। सभी पाँचों ब्रांचों के छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों में वर्चुअल रूप से भाग लिया , जिसमें " टेक्नोलॉजी एंड क्लाइमेट चेंज : अ डबल एज्ड स्...