Skip to main content

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, कैंट.-जंडियाला रोड में "बेस्टोवल ऑफ ऑनर्स -ग्रेजुएशन सेरेमनी “ का आयोजन

 

udaydarpan.com

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, कैंट.-जंडियाला रोड में "बेस्टोवल ऑफ ऑनर्स -ग्रेजुएशन सेरेमनी “ का आयोजन – UDAY DARPAN

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, कैंट.-जंडियाला रोड में के जी 2 के विद्यार्थियों के लिए बहुप्रतीक्षित “बेस्टोवल ऑफ ऑनर्स -ग्रेजुएशन सेरेमनी ” का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया, जिससे पूरा परिसर गर्व, उल्लास और उत्साह से सराबोर हो उठा। यह समारोह नन्हे स्नातकों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ, जब वे अपने नए शैक्षणिक सफर की ओर अग्रसर हुए।
इस गरिमामयी अवसर पर कॉलेजों की एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती अराधना बौरी, डिप्टी डायरेक्टर (कल्चरल अफेयर्स) श्रीमती शर्मिला नाकरा, कोऑर्डिनेटर– इनोकिड्स गुरमीत कौर तथा माननीय प्रिंसिपल श्रीमती सोनाली मनोचा की विशिष्ट उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु विशिष्ट अतिथि श्री संदीप बस्सू (सरपंच, दिवाली), श्री गुरिंदर पाल सिंह (सरपंच, जमशेर) एवं सुश्री मीनू राणा (सरपंच, खुसरोपुर) भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Outstanding performance of Innocent Hearts students in Table Tennis, Karate and Punjab State School Chess Championship