इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में शूटिंग चैंपियनशिप सीज़न–1 का भव्य समापन समारोह सम्पन्न
indianewscentre.in इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में शूटिंग चैंपियनशिप सीज़न – 1 का भव्य समापन समारोह सम्पन्न Rajnish Sharma Grand Closing Ceremony of Shooting Championship Season– 1 Held at Innocent Hearts Sports Hub, Loharan इंडिया न्यूज सेंटर , जालंधरः इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में 23 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप सीज़न – 1 का समापन समारोह बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 87 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप के अंतर्गत कुल 22 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया , जिनमें प्रतिभागियों ने अनुशासन , एकाग्रता और खेल भावना का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता में मेयर वर्ल्ड स्कूल , एमजीएन आदर्श नगर , पुलिस डीएवी स्कूल , इनोसेंट हार्ट्स स्कूल लोहारां , इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाउन , इनोसेंट हार्ट्स कपूरथला र...