jiwanjotsavera.com इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि March 22, 2026 जालंधर ( मक्कड़ ) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने शहीद भगत सिंह , शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को याद करते हुए प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए। एनएसएस इकाई द्वारा शहीदी दिवस पर ‘ अमर स्वतंत्रता सेनानियों के नारों का पुनरुत्थान ’ विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने “ इंकलाब जिंदाबाद ” और “ सरफरोशी की तमन्ना …” जैसे प्रेरक नारों को याद किया। इस प्रतियोगिता में कृष्ण गोपाल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में IHGI लिटरेरी क्लब द्वारा “ इंकलाब : शहीद भगत सिंह को साहित्यिक श्रद्धांजलि ” कार्यक्रम होराइजन हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह के आदर्शों और साहस पर आधारित परिचय से हुई। “ रिवोल्यूशन बैलेट बॉक्स ” गतिविधि में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता के आधुनिक अर्थ ...