jiwanjotsavera.com

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

https://jiwanjotsavera.com/wp-content/uploads/2026/03/collage-1.jpg
March 22, 2026 जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने शहीद भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को याद करते हुए प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए। एनएसएस इकाई द्वारा शहीदी दिवस परअमर स्वतंत्रता सेनानियों के नारों का पुनरुत्थानविषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों नेइंकलाब जिंदाबादऔरसरफरोशी की तमन्ना…” जैसे प्रेरक नारों को याद किया। इस प्रतियोगिता में कृष्ण गोपाल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में IHGI लिटरेरी क्लब द्वाराइंकलाब: शहीद भगत सिंह को साहित्यिक श्रद्धांजलिकार्यक्रम होराइजन हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह के आदर्शों और साहस पर आधारित परिचय से हुई।रिवोल्यूशन बैलेट बॉक्सगतिविधि में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता के आधुनिक अर्थ पर अपने विचार साझा किए।मैं भगत सिंह हूंशीर्षक एकालाप ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीमरिवोल्यूशनरी माइंड’ — कोमल, आकांक्षा और खुशबू वर्माविजेता रही। कार्यक्रम के अंत में डॉ. गगनदीप कौर धंजु (डायरेक्टर अकादमिक्स, IHGI) ने विद्यार्थियों को साहस, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी अपनाने के लिए प्रेरित किया। ये कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और शहीदों के त्याग की भावना को प्रबल करने वाला साबित हुआ।

 

 

Comments

Popular posts from this blog

इनोसेंट हार्ट्स में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व – Prime Punjab

Every Student of Innocent Hearts Immersed in Patriotism - Punjab News Channel