Posts

इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का जेईई एडवांस्ड 2025 में शानदार प्रदर्शन : अर्पित गुप्ता ने 1979 एआईआर की हासिल

  Punjab Post 24 June 2, 2025 इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का जेईई एडवांस्ड 2025 में शानदार प्रदर्शन : अर्पित गुप्ता ने 1979 एआईआर की हासिल   जालंधर :- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा   आयोजित जेईई एडवांस्ड 2025 में   इनोसेंट हार्ट्स , ग्रीन मॉडल टाउन के विद्यार्थियों की जेईई एडवांस्ड परीक्षा में कॉमन रैंक शानदार रही। अर्पित गुप्ता ने 1979 रैंक हासिल की , जबकि एकमबीर सिंह ने कॉमन रैंक 2445 हासिल की। इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ . अनूप बौरी ने विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी। प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।