इनोकिड्स के नन्हें राजकुमारों और परियों ने कल्पना में भरे आशा के रंग -

 

primepunjab.com

इनोकिड्स के नन्हें राजकुमारों और परियों ने कल्पना में भरे आशा के रंग - Prime Punjab

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया

इनोसैंट हार्टस के इनोकिड्स (ग्रीन माडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वल्र्ड, कपूरथला रोड) के प्री-स्कूल नर्सरी के नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना में आशा के रंग भरते हुए अपनी मनपसंद फेयरी प्रिंस के परिधानों से अपने आपको सजाया। आनलाईन हुई इस गतिविधी में नन्हे बच्चों ने बहुत उत्साह से भाग लिया। लड़कियों ने अपनी फेवरेट फेयरी के कपड़े पहने जबकि लडक़े प्रिंस के कपड़ों में तैयार हुए। बच्चों ने अपनी तस्वीरें इनोसैंट हार्टस के पेज पर हैशटैग द्वारा सांझी की। इनोकिड्स की डायरैक्टर मैडम अलका अरोड़ा ने बताया कि घर बैठ कर ऑनलाईन पढ़ाई कर रहे बच्चों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए समय-समय पर रोचक गतिविधियां करवा कर उनमें बच्चों को शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाता है। ताकि पढ़ाई के साथ-साथ उनकी कल्पना शक्ति रचनात्मकता को बढ़ावा दिया जा सके।

 

Comments

Popular posts from this blog

इनोसेंट हार्ट्स में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व – Prime Punjab

Every Student of Innocent Hearts Immersed in Patriotism - Punjab News Channel