punjabenews.com

इनोसैंट हाट्र्स के पांचों स्कूलों के विद्यार्थियों ने वर्चुअली मनाया 'विश्व जल दिवस'


Punjab E News:-  इनोसैंट हाट्र्स के पांचों स्कूलों - ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वल्र्ड स्कूल एवं कपूरथला रोड स्थित स्कूलों में 'विश्व जल दिवस' वर्चुअली गतिविधियां करवा कर मनाया गया। विद्यार्थियों ने मानव जीवन में पानी की महत्ता बताते हुए कई प्रकार के 'स्लोगन' लिखे तथा 'लोगो' तैयार किए ताकि लोगों में पानी की सही संभाल एवं पानी बचाव के लिए जागरूकता पैदा हो। विद्यार्थियों ने वीडियो के मायम से पानी की संभाल विषय पर अपने विचार कविताओं स्पीच के जरिए प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए बहुत ही सुदर संदेश दिए। उहोंने बताया कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए पानी तभी बचेगा जब हम वर्तमान समय में इसका इस्तेमाल सही ढंग से करेंगे एवं जल संरक्षक अभियान से जुड़ेंगे। इस प्रकार की गतिविधियां करवाने का उद्देश्य बच्चों में समाज के प्रति उनके कत्र्तव्यों की जानकारी देना है, ताकि वे स्वयं भी संयम रहे अपने आस-पास के लोगों में भी जागरूकता फैला सकें।

Comments

Popular posts from this blog

इनोसेंट हार्ट्स में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व – Prime Punjab

Every Student of Innocent Hearts Immersed in Patriotism - Punjab News Channel