jiwanjotsavera.com

इनोसैंट हार्ट्स में म्यूकरमयकोसिसविषय पर वैबीनार का आयोजन

जालन्धर (मक्कड़): विद्यार्थियों को म्यूकरमयकोसिस (ब्लैक फंगस) के बारे जागरूक करने के लिए इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप के मैडीकल लैब साईंस स्कूलएफेक्ट ऑफ कोविड-19 ओन ओकुलर हैल्थविषय पर वैबीनार का आयोजन किया गया। वैबीनार में डा. तानिया मोदगिल (प्रो. ऑप्थलमोलॉजी विभाग, पिम्स, जालन्धररिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित हुई।

डा. मोदगिल ने कोविड-19 ओकुलर मोनिफेस्टेशंस के साथ सेशन की शुरुआत की, जिसमें केराटो-कंजक्टिवाइटिस, ड्राई आई डिजीज  और म्यूकरमयकोसिस शामिल थे। सेशन के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को भारत में फैल रहे फंगस डिजीज म्यूकर मयकोसिस (ब्लैक फंगस) से परिचित कराया। यह रोग बड़े पैमाने पर पोस्ट कोविड और डायबिटिक रोगियों में बताया गया है। रिसोर्स पर्सन ने म्यूकर विकसित करने के सिद्धांतों, इसके लक्षणों और रोग के निवारक उपायों पर विद्यार्थियों का ध्यान केन्द्रित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आंखों के दर्द, आंखों में लालिमा, आंखों से पानी आना आदि से बचने के लिए कम्प्यूटर उपकरणों का उपयोग करते समय सही मुद्रा में बैठने की सलाह भी दी।
वैबीनार का आयोजन डिपार्टमैंट हेड निधि शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों और स्टाफ सदस्यों के साथ बहुमूल्य जानकारी साझा करने के लिए डा. मोदगिल का धन्यवाद किया।

Comments

Popular posts from this blog

इनोसेंट हार्ट्स में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व – Prime Punjab

Every Student of Innocent Hearts Immersed in Patriotism - Punjab News Channel