udaydarpan.com

इनोसैंट हाट्र्स में 'सेफ मैटरनल एंड न्यू बॉर्न केयर पर वैबीनार का आयोजन – UDAY DARPAN

इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्कूल ऑफ मैडीकल लैब साइंस ने ‘वल्र्ड पेशैंट सेफ्टी डे’ की पूर्व संध्या पर ‘सेफ मैटरनल एंड न्यू बॉर्न केयर’ विषय पर एक वैबीनार का आयोजन किया। वैबीनार के लिए रिसोर्स पर्सन डा. अनुराधा बंसल (एमडी पीडियाट्रिक्स, पिम्स, हॉस्पिटल, जालन्धर) थीं। सत्र की शुरुआत सुश्री निधि शर्मा (प्रमुख, स्कूल ऑफ एमएलएस) के द्वारा स्वागत भाषण से हुई। डा. अनुराधा ने छात्राओं को गर्भावस्था के दौरान प्रत्येक महिला केे सुरक्षा उपायों के बारे में बताया, ताकि नवजात शिशु व स्वयं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसका पालन किया जा सके। उन्होंने भविष्य में स्वस्थ गर्भावस्था व प्रसव के लिए गर्भधारण करने से पहले स्वस्थ आहार योजना, एमएमआर टीकाकरण और फोलिक एसिड पर ध्यान केंद्रित किया। नवजात शिशु की सुरक्षा के लिए हाथ धोने और केवल स्तनपान के महत्व पर चर्चा की गई। छात्रों ने उत्सुकता से एमएमआर टीकाकरण, स्तन स्टोरेज व नवजात शिशु की देखभाल के बारे में प्रश्न पूछे, जिनका संसाधन व्यक्ति द्वारा इस इंटरैक्टिव सत्र में विधिवत उत्तर दिया गया। सुश्री निधि (प्रमुख, स्कूल ऑफ एमएलएस) द्वारा रिसोर्स पर्सन का धन्यवाद किया गया। उन्होंने कहा कि इस बैवीनार का उद्देश्य प्रसव के समय महिलाओं व नवजात शिशुओं के लिए अनावश्यक जोखिम को कम करना है।

Comments

Popular posts from this blog