primepunjab.com

इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भारतीय मिठाइयों पर कार्यशाला का आयोजन - Prime Punjab

भारतीय त्यौहारों के अवसर पर इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यशंस के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमैंट द्वारा भारतीय मिठाई के व्यंजनों पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। सत्र का संचालन शेफ बनी अटवाल (असिस्टेंट प्रोफैसर, एच. एम. विभाग) द्वारा किया गया। शेफ बनी अटवाल ने कहा कि मिठाइयां हर त्यौहार का अनिवार्य हिस्सा होती है और मिठाइयों की पूरी दुनिया में काफी मांग रहती है। छात्रों को भारतीय मिठाइयां बनाने की विधि का लाइव प्रदर्शन प्रदान करने के लिए हमने सत्र में घेवर, शाही टुकड़ा, रस मलाई, श्रीखंड, शकरकंद जलेबी और आइसक्रीम जैसे व्यंजन तैयार किए। छात्रों के लिए यह बहुत अच्छा अनुभव था। शेफ गगनदीप हमपाल (हेड, एच. एम.) ने इस तरह की गुणात्मक कार्यशाला आयोजित करने के लिए शेफ बनी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मिठाई की शुद्धता सभी के जीवन में प्यार, स्नेह समृद्धि का प्रतीक है।

Comments

Popular posts from this blog

Outstanding performance of Innocent Hearts students in Table Tennis, Karate and Punjab State School Chess Championship