इनोसेंट हार्ट्स में गणतंत्र दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने वर्चुअली गतिविधियों में लिया भाग

 

jiwanjotsavera.com

इनोसेंट हार्ट्स में गणतंत्र दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने वर्चुअली गतिविधियों में लिया भाग


इनोसेंट हार्ट्स में गणतंत्र दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने वर्चुअली गतिविधियों में लिया भाग

   जालन्धर (मक्कड़)- इनोसेंट हार्ट्स के पांचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, नूरपुर रोड, कपूरथला रोड) व इनोसेंट हार्ट्स कालेज ऑफ एजुकेशन में गणतंत्र दिवस बड़े जोश व उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए वर्चुअली गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनोसेंट हाट्र्स के नन्नें बच्चों ने ‘मेरा भारत मेरी शान’ के अंतर्गत गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति की कविताएं प्रस्तुत की एवं तिरंगे के रंग के कपड़े पहनकर अपनी तस्वीरें इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के पेज पर साझा की। इसके अतिरिक्त बच्चों ने स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में गणतंत्र दिवस पर बहुत सुंंदर स्लोगन लिखे।

इनोसेंट हार्ट्स कालेज ऑफ एजुकेशन की एनएसएस इकाई ने राष्ट्रवाद की भावना को पुनर्जीवित करने व देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए वर्चुअली गणतंत्र दिवस मनाया। इस पावन दिवस पर ‘भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत’ विषय पर देशभक्ति सोलो गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नंदिनी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। साक्षी ठाकुर ने ‘ऐ वतन, मेरे वतन’ के गीत की बीट्स पर बहुत शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता में उन्हें प्रथम पुरस्कार मिला। अध्यापिकाओं ने आनलाइन कक्षाओं के दौरान बच्चों को गणतंत्र दिवस की महत्ता बताई तथा संविधान के कत्र्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया ताकि वे किाम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्हें समझाया कि प्रत्येक विद्यार्थी को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए एवं देश के विकास में हर संभव योगदान देना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

इनोसेंट हार्ट्स में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व – Prime Punjab

Every Student of Innocent Hearts Immersed in Patriotism - Punjab News Channel