primepunjab.com

बौरी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा करियर काऊंसलिंग सत्र - Prime Punjab

बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट के तत्वावधान में चलाए जा रहेदिशा एक अभियानके तहत इनोसेंट हाट्र्स स्कूल के सीनियर सैकेंडरी छात्रों के लिए करियर काऊंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का उद्देश्य छात्रों को १०+ के बाद उनके लिए उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में बताना था।
प्रो. राहुल जैन (डिप्टी डायरैक्टर स्कूल एंड कॉलेजिस) ने सत्र की शुरुआत की और छात्रों के जीवन में करियर काऊंसलिंग की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप के स्कूल ऑफ होट मैनेजमैंट, मैनेजमैंट, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी स्कूल ऑफ सांइसेज के स्टाफ सदस्यों ने छात्रों को कई स्नातक कोर्सेज से परिचित कराया और उन्हें उनकी रुचि के अनुसार सही दिशा में अपना करियर शुरू करने के लिए संबंधित कोर्स का चयन करने की सलाह दी। स्टाफ सदस्यों ने भारत के साथ-साथ विदेशों में कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कमाई के अवसरों को भी चित्रित किया। उन्होंने स्नातक कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों को उच्च अध्ययन के लाभों के बारे में भी जानकारी दी और उन्हें अपने कौशल के आधार पर सही कोर्स तय करने अपने करियर के लक्ष्य की पूर्ति के लिए कैम्पस का दौरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। डा. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरैक्टर) ने छात्रों को अपने प्रोफेशनल एवं व्यक्तिगत विकास के लिए सही करियर पथ चुनने के लिए प्रेरित किया।

Comments

Popular posts from this blog

इनोसेंट हार्ट्स में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व – Prime Punjab

Every Student of Innocent Hearts Immersed in Patriotism - Punjab News Channel