jiwanjotsavera.com

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशनस के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट मेंवाइन टेस्टिंगपर वर्कशॉप आयोजि

जालन्धर/मक्कड़- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के स्कूल ऑफ  हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में छात्रों को विभिन्न प्रकार की वाइन चखने की कला से परिचित कराने के उद्देश्य सेवाइन टेस्टिंगविषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। सत्र का संचालन असिस्टेंट प्रो. बनी बी अटवाल ने किया। प्रो. बनी ने वाइन  से जुड़े विभिन्न कारकों जैसे इसकी उत्पादन प्रक्रिया, रंग, सामग्री, बनावट और स्वाद के साथ सत्र की शुरुआत की। उन्होंने छात्रों को वाइन के पेशेवर शिष्टाचार और वाइन की गुणवत्ता का परीक्षण करने के तरीकों से अवगत करवाया। इसके साथ ही छात्रों से वाइन के स्वास्थ्य लाभों पर भी चर्चा की गई। वर्कशॉप छात्रों के लिए बहुत ही इंटरैक्टिव और ज्ञानवर्धक रही।  

डा. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरैक्टर) ने छात्रों के लिए इस तरह के एक अद्भुत सत्र के आयोजन के लिए स्टाफ सदस्यों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में वाइन टेस्टिंग एक अच्छा करियर विकल्प है। यह छात्रों को इंडस्ट्री के लिए अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने का अधिकार देता है।

Comments

Popular posts from this blog

Outstanding performance of Innocent Hearts students in Table Tennis, Karate and Punjab State School Chess Championship