Innocent Hearts School organizes Industrial visit; Students visit Marked Canneries at Jalandhar (24.Feb.2023)
udaydarpan.com इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों ने ' मार्केट द प्रोडक्ट ' इवेंट में दिखाई उद्यमशीलता की प्रतिभा – UDAY DARPAN इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस , लोहारां के छात्रों ने ‘ मार्केट द प्रोडक्ट ’ इवेंट में अपनी नवाचार और उद्यमशीलता की क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम मैनेजमेंट विभाग द्वारा शैक्षणिक समिति के सहयोग से आयोजित किया गया , जिसमें छात्रों को अपनी रचनात्मकता और व्यावसायिक कौशल को प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान किया गया। इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ . अनूप बौरी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे , जिनके साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रतियोगिता में विभिन्न मैनेजमेंट कक्षाओं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अद्वितीय स्टॉल लगाए , जिनमें एक्सेसरीज़ , खाद्य पदार्थ , हस्तनिर्मित वस्तुएं , DIY उत्पाद और पर्यावरण - अनुकूल सामग्री शामिल थी...
Comments
Post a Comment